मामूली कहासुनी के बाद किस्त की राशि देने कलेक्शन एजेंट सूरज को अंकित ने पवई की ओर बुलाया, फिर पहले से तैयार फंदे से गला कसकर मौत के घाट उतारा


मामूली कहासुनी के बाद किस्त की राशि देने कलेक्शन एजेंट सूरज को अंकित ने पवई की ओर बुलाया, फिर पहले से तैयार फंदे से गला कसकर मौत के घाट उतारा

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

10 मार्च को गुलाबगंज क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट सूरज लोधी की हत्या और लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। इस जघन्य अपराध के पीछे लोन रिकवरी के विवाद का मामला सामने आया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद आरोपी अंकित कुशवाह को हिरासत में लिया। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने व गांव के अन्य लोगों ने फ्यूजन फाइनेंस कंपनी लोन लिया था। जिसकी किस्ते सूरज लोधी को चुकाते थे। घटना वाले दिन सूरज लोधी ने बार-बार कॉल कर लोन की किस्त मांगी। जिससे आरोपी अंकित और सूरज के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर अंकित ने उसकी हत्या और लूट की योजना बना डाली। शाम को रेलवे गेट के पास सूरज से मुलाकात कर अंकित उसे किस्त देने के बहाने पवई की ओर ले गया। पहले से तैयार फंदे से सूरज का गला कस दिया। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। फिर आरोपी ने रस्सी से गला दबाकर सूरज की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बैग, मोबाइल और नकदी लेकर घर चला गया तथा बैग को संतापुर पारदी के डेरे के पास जला दिया। तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, मृतक का रेडमी कंपनी का मोबाइल व 51 हजार 900 रुपए की नकदी बरामद की। आरोपी अंकित पिता जीवन सिंह कुशवाह निवासी ग्राम संतापुर चक, थाना गुलाबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रात 10 बजे भी कार्यालय नहीं पहुंचा तब कंपनी के कर्मचारी थाने पहुंचे

फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बंटी कलावत ने थाना गुलाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका कलेक्शन एजेंट सूरज लोधी 10 मार्च को सुबह 8 बजे गुलाबगंज कलेक्शन के लिए निकला था। शाम 7 बजे फोन पर बात हुई। जिसमें उसने बताया कि कुछ कलेक्शन बाकी है और वह विदिशा लौट रहा है। रात 10 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचा, तो कंपनी के कर्मचारी उसे तलाशते हुए थाना गुलाबगंज पहुंचे। सुबह 8:30 बजे रेलवे लाइन के पास एक बाइक और शव मिला। जो सूरज लोधी का था।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ