लटेरी में अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, मरीजों को नहीं मिला पीने का पानी

लटेरी। तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय अस्पताल में बुधवार को व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अस्पताल परिसर में दिनभर मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के ट्यूबवेल की मोटर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस वजह से सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं इलाज कराने आए लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।

इलाज कराने आए लोगों ने बताया कि अस्पताल में सुबह से ही पानी की समस्या बनी रही, लेकिन देर शाम तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। मजबूरन मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से पानी भरकर या खरीदकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ी।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर पानी जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव  है। 

उन्होंने मीडिया के जरिए प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ