स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम हो गई हैं और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। वहीं, मलेरिया बुखार के मरीजों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या की शिकायत एसडीएम कार्यालय और जनपद पंचायत लटेरी में भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जब इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग लटेरी के बीएमओ अभिषेक उपाध्याय से उनके मोबाइल नंबर 87705 05813 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि इसके पहले भी जन समस्याओं के कई मामलों को लेकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे अक्सर फोन रिसीव नहीं करते हैं।
नियमित साफ-सफाई और फॉगिंग की व्यवस्था न होने से लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। अब खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले को लेकर बीएमओ क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और मच्छर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि गांव में फैल रही बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।




0 टिप्पणियाँ