जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन शुरू , जिले के 196 केन्द्रों पर 10 मई तक होगी खरीदी

विदिशा । रबी विपणन गौसम 2023 24 अंतर्गत शासन द्वारा का समर्थन मूल्य 2125 रूपये निर्धारित किया गया है । समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन दिनांक 25 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहा है जो कि 10 गई 2023 तक जारी रहेगा । जिले की विभिन्न तहसीलों में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं उपार्जन हेतु 196 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं जिन पर उपार्जन कार्य प्रारंभ हो रहा है ।
जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि कृषक द्वारा उपज विक्रय करने के लिए उपार्जन केन्द्र का चयन एवं उपज विक्रय की दिनांक स्वयं ई - उपार्जन पोर्टल पर कर सकेंगे , जिसकी व्यवस्था निम्नानुसार है कृषक द्वारा स्लॉट बुकिंग www.mpeuparjan.nic.in पर की जा सकेगी , ई - उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृतध्सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोबाइल , एमपी ऑनलाईन , सीएससी , ग्राम पंचायत , लोक सेवा केन्द्र , इन्टर नेट कैफे , उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी । स्लॉट बुकिंग हेतु कृपक के ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्रेषित किया जाएगा , जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा । कृषकों को अपनी उपज विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग दो पारी में ( प्रात : 9 से 1 बजे एवं अपरान्ह 2 से 6 बजे की जा सकेगी , जिसमें से एक पारी का चयन किया जा सकेगा । उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा एवं उपज विक्रय हेतु इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी । सकेगी एवं 7 कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु आगामी 7 दिवस में फसल विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की जा स्लॉट की वैधता अवधि 3 कार्य दिवस होगी । कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु तहसील अंतर्गत ( जहां कृषक की भूमि है ) किसी भी उपार्जन केन्द्र का चयन किया जा सकेगा । कृषक की भूमि एक से अधिक तहसील में स्थित होने पर उनके द्वारा किसी एक तहसील के उपार्जन केन्द्र का चयन किया जा सकेगा . जहां पर पंजीकृत भूमि की उपज का विक्रय किया जा सकेगा । उपार्जन केन्द्र की तौल क्षमतानुसार लघु ध् सीमांत एवं बड़े कृषकों को मिलाकर स्लॉट बुकिंग की सुविधा रहेगी जिसमें प्रतिदिन 100 क्विंटल से अधिक विक्रय क्षमता के 4 कृषक तक हो सकेंगे । स्लॉट बुकिंग के समय पोर्टल पर कृषक की विक्रय योग्य कुल मात्रा प्रदर्शित कराई जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ