राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद देश भर में बवाल


भोपाल । राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष में जबरदस्त आक्रोश है । फैसले के खिलाफ आज यूथ कांग्रेस देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है । सुबह से ही दिल्ली , मुंबई , उत्तरप्रदेश , बिहार सहित देशभर में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं । भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलापति रेलवे स्टेशन में घुसकर ट्रेनों को रोक दिया , वहीं कई अन्य शहरों से भी कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन के समाचार मिल रहे हैं । कई विपक्षी दलों का भी कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है । रायपुर और रांची में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प का समाचार भी मिला है । कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।

सोनिया- प्रियंका संभालेंगी कमान ... लड़ेंगी चुनाव

राहुल की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने तथा चुनाव आयोग द्वारा यहां उपचुनाव कराए जाने की तैयारी के बाद लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा न केवल पूरी सक्रियता से कमान संभालेंगी , बल्कि दोनों के चुनाव लड़ने की भी संभावना है । लंबे समय से बीमार चल रहीं सोनिया गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था , लेकिन अब उनके साथ प्रियंका भी चुनाव मैदान में उतरेंगी । नई रणनीति का खुलासा करेंगे राहुल लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है , जिसमें नई रणनीति का खुलासा करेंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल कार्यकर्ताओं को इस मामले में देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान भी कर सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ