धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवत गीता केवल देश में ही नहीं , बल्कि विदेशों में काफी लोकप्रिय है , क्योंकि श्रीमद्भगवत गीता में दिए गए ज्ञान में जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान निहित है । हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती मनाई जाती है ।
गीता जयंती शनिवार 3 दिसंबर तिथि -
मुहूर्त हिंदू
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 3 दिसंबर को सुबह 5.39 मिनट पर शुरू होगी और 4 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी । उदयातिथि के अनुसार इस साल 3 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी । इस दिन सुबह 7.4 मिनट पर रवि योग बन रहा है और इस योग में पूजा करने से अमंगल दूर होता है ।
मोक्षदा एकादशी पूजा विधि
गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण और भगवत गीता की पूजा की जाती है , इसलिए इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठक स्नान - ध्यान कर लें । इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करें और व्रत का संकल्प लें । पूजा के दौरान श्रीकृष्ण को धूप , दीप , गंध , पुष्प आदि अर्पित करें और ऐसा ही श्रीमद्भगवत गीता की पूजा के दौरान भी करें । एकादशी व्रत के दिन दीप - दान करना बिलकुल न भूलें ।
गीता जयंती के दिन करें ये उपाय गीता जयंती के दिन दो केले के पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है । पेड़ों को लगाने के बाद इसकी देखभाल करें और जब इसमें फल आए तो पहले इसका दान करें । ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा से घर धन - धान्य से भरा रहता है ।
गीता जयंती के दिन स्नानादि करने के बाद पूजा करें और ' ओम नमो भगवते वासुदेवाय ' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें । इससे जीवन में खुशियां आती हैं और रोग - दोष दूर होते हैं । साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है ।
पूजा में ' ऊं क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि परमात्मने प्रणत : क्लेश्नाशय गोविदाय नमो नमः ' मंत्र का जाप करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं ।
गीता जयंती के दिन पीले रंग के फूलों से श्रीकृष्ण की पूजा करने से धन - संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं ।
घर पर कलह - क्लेश और लड़ाई - झगड़े की स्थिति बनी रहती है तो इस दिन श्रीकृष्ण का गुलाबजल और केसर से अभिषेक करें ।
गीता जयंती के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ होता है । वहीं खीर में तुलसी पत्ता डालकर श्रीकृष्ण को भोग लगाएं । इससे मां लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है ।
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे में आप इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर जाएं और उन्हें पीला फूल अर्पित करें । ऐसा करने से पैसे की समस्या दूर हो जाएगी ।
गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण को तुलसी माला चढ़ाएं और ऊं क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि परमात्मने प्रणतः क्लेश्नाशय गोविदाय नमो नमः ' मंत्र का 108 बार जाप करें । ऐसा करने से आपके सारे दु : ख दूर हो जाएंगे ।
' ऊं नमो भगवते वासुदेवाय ' मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद लाभकारी होता है । जिस व्यक्ति को अगर कोई घातक रोग है तो उसे इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए ।
.jpeg)
.jpeg)




0 टिप्पणियाँ