एमपी में 1 मार्च से दसवीं , 2 से शुरू होंगी बारहवीं की परीक्षाएं



एमपी में 1 मार्च से दसवीं , 2 से शुरू होंगी बारहवीं की परीक्षाएं


 MP BOARD माशिमं : 1 मार्च से दसवीं , 2 से शुरू होंगी बारहवीं की परीक्षाएं दसवीं - बारहवीं का पहला पेपर होगा हिंदी एक घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र।      


भोपाल , भोपाल प्रदेश में इस बार MP BOARD माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) की कक्षा दसवीं - बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे । वहीं भोपाल में दोनो कक्षाओं को मिलाकर लगभग 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे । इसके लिए प्रदेशभर में करीब 3500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगें । 

शुक्रवार देर शाम माशिमं ने इन कक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है । जिसके अनुसार कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च और कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी । दोनो ही कक्षाओं की परीक्षा समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रहेगा और पहला पेपर हिंदी रहेगा ।


 विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले सुबह 8 बजे पहुंचना होगा । परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय 8:45 के बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा । इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा । कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी । वहीं कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 1 अप्रेल तक आयोजित की जाएंगी । मंडल सचिव ने इस संबंध में दिशा - निर्देश भी जारी कर दिए हैं ।

एमपी में 1 मार्च से दसवीं , 2 से शुरू होंगी बारहवीं की परीक्षाएं




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ