भोपाल । मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल से हमें सबक लेना है । प्रत्येक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाए । जिन्होंने जिम्मेदारी नहीं निभाई , उन्हें सजा भी मिले । प्रकृति से खिलवाड़ किया जाए , यह सही नहीं । जीवों को मारना उचित नहीं । धर्मगुरुओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति पृथ्वी पर कुछ दिन के लिए आया है । सभी धर्मों में कहा गया है कि जीवन में अच्छे कर्म करें । बुरे कार्य का दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा । ईश्वर एक है । रास्ते अलग अलग हैं । प्रत्येक धर्म गुरुओं को एक साथ सुनते हैं तो सार्थक संदेश मिलता है । जीवन में जब तक व्यक्ति है अच्छे कर्म करे , अपने कर्तव्यों की पूर्ति करें । सभी का अलग - अलग दायित्व है । सभी अपने कर्तव्य का पालन करें । हमारा जीवन तभी धन्य होगा ।
भोपाल गैस त्रासदी की 38 वीं बरसी पर सेंट्रल लाइब्रेरी , भोपाल के निकट बरकतुल्ला भवन में श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गैस त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ राज्य सरकार साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि जब किसी मनुष्य की त्रुटि के कारण कोई दुनिया से चला जाता है , वह त्रासदी पूर्ण होता है । यूनियन कार्बाइड की गलती , उस पर नियंत्रण कर्ताओं की त्रुटि , उनकी लापरवाही के कारण लोगों का जीवन समाप्त हुआ । सैकड़ों मासूम बच्चे चले गए । युवा लोग चले गए । त्रासदी हुई तो लोग बदहवास भाग रहे थे । इस त्रासदी को 38 वर्ष हो गए । यह त्रासदी भुलाये नहीं भूलती ।





0 टिप्पणियाँ