पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन,

विदिशा/लटेरी। आनंदपुर में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संगठन की समस्त तहसील एवं जिला इकाइयों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने मांग रखी कि पत्रकार पर हुए हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही पत्रकार पर दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की भी मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

वहीं एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ