विदिशा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुखी सेवनिया में एक आदिवासी परिवार अटारी खेजड़ा के मढी़ गांव में रहे रहा था। लोग यहां पर मजदूरी का काम करते हैं । जिससे परिवार के लोग खेतों पर काम करने के लिए निकल जाते हैं। तभी बच्चा खेलते खेलते तलाब की मेढ़ तक चला गया जिसके बाद तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई जब काफी देर ढूंढने के बाद बच्चा नहीं दिखाई दिया तो आसपास की सभी इलाके में उसकी तलाश की लेकिन बच्चा कहीं पर नहीं मिला जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर बालक की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला तो फिर तालाब में डूबने का शक हुआ। जिसके बाद होमगार्ड की टीम को जानकारी दी गई तथा होमगार्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करके बालक की शव को पानी से बाहर निकाला हालांकि मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।इस पूरे मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया





0 टिप्पणियाँ