शुभम सोनी/सागर मध्य प्रदेश के सागर जैसीनगर थाने में संदिग्ध मृत्यु के मामले में एसपी तरुण नायक ने टीआई राजेश शर्मा एएसआई बंधन सिंह और हेड कांस्टेबल मुन्ना राज को लाइन अटैच किया है मामला क्रतेश पटेल द्वारा 18 साल की कम उम्र की लड़की को शादी के लिए भगा ले जाने के मामले से जुड़ा है
मृतक क्रतेश पटेल के पिता ने टीआई पर लगाए थे थाने में हत्या के आरोप
दरअसल सागर के 19 वर्षीय क्रतेश पटेल द्वारा कम उम्र की लड़की को भगाने कर ले जाने के बाद पुलिस वालों ने थाने में पीट-पीटकर मारने के आरोप उसके पिता द्वारा लगाई गई थी थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने दावा किया था कि लड़के ने पुलिस थाने के भीतर गार्डरूम में चोलिया का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी जिसके बाद मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन धाकड़ ने पूरे मामले की जांच कराई जिसके बाद युवक को थाने में पुलिस की पिटाई से मृत्यु प्रमाणित पाई गई आप आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करके मृतक क्रतेश पटेल के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम एफएसएल रिपोर्ट में घटना का खुलासा होगा ।
आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने क्रतेश पटेल को पुलिस को सौंपा था
लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने दावा किया था कि 19 वर्षीय लड़की को आरोपी क्रतेश पटेल ने किडनैप किया था जिसे पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया जिस पर मृतक के पिता राजू पटेल ने आरोप लगाया था कि बेटा करीब 15 दिनों से एक लड़की के साथ लापता था जिसे हम लोगों ने तलाश किया सोमवार रात को भोपाल उन्हें लेने के लिए गए मंगलवार की सुबह लड़का और लड़की दोनों को पुलिस थाने में सुरक्षित छोड़ा गया अचानक क्या वह जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई हमें सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस ने घर जाने को कह कर घर भेज दिया कहां शाम को मिलने आना जब शाम को मिलने पहुंचे तो ऐसा क्या हुआ कि बेटे कि थाने में मौत हो गई मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बेटे की मौत की सूचना भी नहीं दी बल्कि उन्हें दूसरे लोगों से इसकी जानकारी हुई जिसके बाद पिता ने लड़की वालों के साथ मिलकर बेटे की मारपीट और मारकर फंदा पर लटकाने के आरोप लगाए हैं





0 टिप्पणियाँ