मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर स्वच्छता की दिलाई शपथ, सफाई मित्रों का किया सम्मान

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर स्वच्छता की दिलाई शपथ, सफाई मित्रों का किया सम्मान


स्थापना दिवस पर विदिशा में सात दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं स्वच्छता के सर्वेक्षण को पर विशेष कार्यक्रम रूपरेखा तैयार की गई है रोको टोको अभियान के माध्यम से स्वच्छता के कार्य किए जाएंगे

शुभम सोनी विदिशा: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस को लेकर विदिशा में सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है गुरुवार को भी विदिशा नगर पालिका में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने स्वच्छता की शपथ दिलाई साथी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि विदिशा नगरपालिका स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा प्रत्येक घर से कचरा एकत्र करने के लिए डोर टू डोर वाहनों की व्यवस्था की गई है वही स्वच्छता के क्षेत्र में भी अच्छी रैंक लाने के लिए विदिशा प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है समाज के सहयोग से ही यह संभव  हो सकता है साथी उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक और व्यापारी की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने शहर को साफ स्वच्छ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए साथ ही उन्होंने कहा है कि नगर के सभी बच्चों और स्कूल में विद्यार्थियों को इस को लेकर जागरूक अभियान शुरू कराया जाएगा सभी को शहर को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेना होगा तभी शहर को साफ और सुरक्षित रखा जा सकता है वही रोको टोको अभियान के माध्यम से शहर को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका नागरिकों की जिम्मेदारी है

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर स्वच्छता की दिलाई शपथ, सफाई मित्रों का किया सम्मान


स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा मौजूद रहे उन्होंने कहा है कि आगामी 5 सालों में विदिशा के विकास एवं विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे विदिशा नगर में जलभराव की समस्या सबसे बड़ी है जिसमें नाले बनाने के कार्य किए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है विदिशा को स्वच्छ और साफ रखने के लिए कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है वही ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के लिए नागरिकों के बीच जाकर जागरूकता का संदेश देने पर कार्य किया जा रहा है वहीं जिन क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर अच्छा कार्य किया जा रहा वहां की फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर सफाई कर्मियों का हौसला अफजाई की जाए  जिससे साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों का मनोबल कम ना हो और वह निरंतर साफ सफाई का कार्य करते रहे कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर शहर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए रवाना किया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ