वन सुरक्षा पखवाड़े में वन विभाग की कार्रवाई, वनभूमि पर अवैध रूप से चल रहा ट्रैक्टर जब्त,


लटेरी। वनभूमि पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत दक्षिण लटेरी वन परिक्षेत्र की लटेरी बीट में की गई।

जानकारी के अनुसार, 12 से 24 नवंबर तक चल रहे वन सुरक्षा पखवाड़े के दौरान वन विभाग की टीम को मुखबिर से वनभूमि पर ट्रैक्टर के अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन अमले ने लटेरी बीट के कक्ष क्रमांक P-403 में पहुंचकर कार्रवाई की और मौके से ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी हेमंत यादव के मार्गदर्शन, उपवनमंडलाधिकारी सुधीर पटले के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में बीटगार्ड, वनपाल सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की टीम शामिल रही। जब्त ट्रैक्टर के मामले में विभाग द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वन विभाग के अनुसार, वन सुरक्षा पखवाड़े के दौरान वनभूमि पर अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने आमजन से भी वन संरक्षण में सहयोग करने और अवैध गतिविधियों की सूचना वन अमले को देने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ