झुकरजोगी मार्ग पर वन विभाग की कार्रवाई, बाइक के साथ सागौन के 3 नग जब्त,


लटेरी। वन संपदा के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की टीम ने झुकरजोगी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल और इमारती सागौन की लकड़ी के तीन नग जब्त किए हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी विदिशा के निर्देशन में उपवनमंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी के आदेश पर टीम बाघ गणना के कार्य के लिए जा रही थी। इसी दौरान झुकरजोगी मार्ग पर अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए लकड़ी के तीन नग और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

कार्रवाई के दौरान सहायक वन संरक्षक अभिषेक झरवड़े, वनपाल संजय मीना एवं वनरक्षक दीपेश कुर्मी मौजूद रहे। जब्त सामग्री के संबंध में वन विभाग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी के परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ