कलेक्टर के निर्देश पर लटेरी में कृषि विभाग की टीम ने किया खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण,

टीएल बैठक के बाद कृषि केंद्रों पर पहुंचीं डीडीए सचिन जैन, खान कृषि सेवा केंद्र सहित तीन प्रतिष्ठानों की जांच

लटेरी। विदिशा कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को लटेरी में विभिन्न विभागों के अधिकृत नोडल अधिकारियों द्वारा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा और निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में कृषि विभाग की डीडीए सचिन जैन ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के बाद उपसंचालक कृषि विदिशा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लटेरी द्वारा नगर के कृषि आदान विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान खान कृषि सेवा केंद्र लटेरी, जादोन ट्रेडर्स लटेरी और आर.के. ट्रेडर्स लटेरी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं और कृषि आदान सामग्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कृषि सामग्री विक्रेताओं में हलचल देखी गई।

निरीक्षण में क्या कमियां मिलीं और विभाग द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ