अधिकारियों ने नाप-जोख कर देखी मौके की स्थिति, दोनों पक्षों से की चर्चा
लटेरी । तहसील के ग्राम काछीखेड़ा में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर रास्ते की वास्तविक स्थिति, सीमाएं और आवागमन से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।
मौके पर दोनों पक्षों से चर्चा कर उनका पक्ष समझा गया और उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं जमीनी स्थिति का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
अब दस्तावेज और मौके की जांच के आधार पर होगी नियमानुसार आगे की कार्रवाई।
ग्रामीणों को रास्ते से आवागमन में परेशानी न हो और विवाद का नियमानुसार समाधान हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा मौके पर जांच की गई है।




0 टिप्पणियाँ