कैथा हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत महायज्ञ शुरू, 7 सितंबर को हवन-भंडारे के साथ होगा समापन


रीवा। यज्ञों की पावन स्थली कैथा हनुमान स्वामी मंदिर परिसर में वार्षिक श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। 31 अगस्त को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंगलवार 1 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा की बैठकी का आयोजन किया गया। कलश यात्रा और बैठकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।
आयोजक मंडल के सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि कैथा में यह सार्वजनिक धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों के सहयोग से परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष किया जाता है। महायज्ञ का उद्देश्य जीव कल्याण और विश्व शांति की कामना करना है। कथा पारायण एवं प्रवचन प्रसिद्ध ज्योतिष और कर्मकांड विद्वान डॉ. आचार्य गौरी शंकर शुक्ला के मुखारविंद से किया जा रहा है।
7 सितंबर को हवन और विशाल भंडारा
आयोजक मंडल के अनुसार श्रीमद्भागवत महायज्ञ का समापन 7 सितंबर 2026, सोमवार को होगा। इस अवसर पर हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ