MP Tigers News: MP को एक फिर मिल सकता है टाइगर स्टेट का दर्जा, मध्यप्रदेश के जंगलों में 700 के पार, बाघ होने की संभावना,


भोपाल । मप्र फिर टाइगर स्टेट बनने की दहलीज पर खड़ा है । प्रोजेक्ट टाइगर की 50 वीं वर्षगांठ पर 9 अप्रैल को मैसूर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले साल हुई चार वर्षीय बाघ गणना की रिपोर्ट घोषित करेंगे । 2018 की गणना के बाद मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ टाइगर स्टेट के रूप में पहचान बना चुका है । इस बार भी मप्र की कड़ी टक्कर कर्नाटक से हो सकती है , क्योंकि कर्नाटक में 524 बाघ मिले थे । मप्र के जंगल में लगभग 700 वयस्क बाघ होने की संभावना है ।
अकेले बांधवगढ़ में 150 से बाघ होने की संभावना है । कान्हा में ज्यादा बाघों की संख्या 120 के पार बताई जा रही है । 2018 की गणना के दौरान जो 60 से ज्यादा शावक एक साल से कम के थे , वे भी 2022 की गणना का हिस्सा बने हैं । यही वजह है कि मध्य प्रदेश के टाइगर स्टेट का दर्जा कायम रहने की संभावना प्रबल नजर आ रही है ।

9 अप्रैल को मैसूर में प्रधानमंत्री जारी करेंगे रिपोर्ट 

पहले से ज्यादा बीट में बाघ : 2014 की गणना में महज 714 बीट में 308 टाइगर देखे गए । 2018 में 1432 बीच में 526 टाइगर दिखाई दिए । 2022 की गणना में दो हजार से ज्यादा बीट में बाघ देखे जाने की जानकारी है । पिछली गणना में मप्र में 526 बाघ थे , जिनमें एक वर्ष के कम के 60 शावक गणना से छूट गए थे । टाइगर रिजर्व और सामान्य वन मंडलों में बाघ शावकों की संख्या लगभग 196 थी । इस तरह यह अनुमानित आंकड़ा 782 हो जाता है । 2019 से जून 2022 तक 125 बाघों की मौत हो गई थी , जिससे अनुमानित आंकड़ा 657 से ज्यादा हो सकता है ।

इनका कहना है इस बार की गणना में पिछली बार से ज्यादा वन बीटों में बाय दिखाई दिए हैं । प्रदेश में बाघों की बेहतर संख्या होने का अनुमान है । कुछ दिन और पेट रखिए पूरे आंकड़े सामने आ जाएंगे । 
जेएस चौहान , पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ मध्य प्रदेश , 

यह हैं 2018 की गणना के परिणाम : मध्य प्रदेश ( 526 ) , कर्नाटक ( 524 ) , उत्तराखंड ( 442 ) , महाराष्ट्र ( 312 ) , तमिलनाडु ( 264 ) , केरल और असम 190-190 , उत्तर प्रदेश ( 173 ) , राजस्थान ( 91 ) , बंगाल ( 88 ) आंध्र प्रदेश ( 48 ) , अरुणाचल प्रदेश ( 29 ) बिहार ( 31 ) , ओडिशा ( 28 ) , छत्तीसगढ़ ( 19 ) , गोवा ( 3 ) , झारखंड ( 5 ) कुल 2,967 बाघ भारत में पाए गए थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ