आनंदपुर मंडी की व्यवस्थाएं सुधारने तहसीलदार सख्त, व्यापारियों को एक दिन की मोहलत,

टीन सेट के नीचे फैला रखा था अनाज, किसानों की ट्रालियां भी मिलीं अव्यवस्थित; पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश 
आनंदपुर। उपमंडी आनंदपुर की अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार शाम 4 बजे लटेरी तहसीलदार दिलीप चौरसिया ने मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा तीन सेट के नीचे अनाज फैलाकर रखने और किसानों की ट्रालियां अव्यवस्थित तरीके से खड़ी होने की स्थिति सामने आई।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने मंडी सचिव गब्बर सिंह सिसोदिया को किसानों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं व्यापारियों को एक दिन के भीतर सेट के नीचे रखा अनाज हटाने के लिए कहा। निर्धारित समय में अनाज नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
गौरतलब है कि इससे पहले अनुविभागीय अधिकारी अनिल कछवारे भी मंडी का निरीक्षण कर इन समस्याओं को देख चुके हैं। अब तहसीलदार के निर्देशों के बाद मंडी की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है, इस पर किसानों की नजर रहेगी।

Blogger
खबर प्रकाशित हुई SDM ने निरीक्षण किया फिर भी नहीं हटा कब्जा, हम्माली के नाम पर वसूली से…
theshapathnews खबर वही जो है #MPNEWS #TheShapath MP news bhopal news anandpur news lateri news laterinews CRIMENEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ