लटेरी। वन विभाग ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही इमारती सागौन लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार नग सागौन की लकड़ी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई 23 अगस्त 2026 को वन मंडल अधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी लटेरी दक्षिण के निर्देशन में की गई।
वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक PF-309, धीरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागौन लकड़ी के चार नग बरामद किए। लकड़ी के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी विभाग ने जब्त कर लिया।
जब्त लकड़ी और मोटरसाइकिल को वन विभाग की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान वन चौकी प्रभारी बैरागढ़ पुष्पेंद्र सिंह डामोर, बीटगार्ड राकेश भील, बीटगार्ड राधेश्याम कुशवाह, SAF जवान मंजय सिंह एवं नीरज मीणा तथा वाहन चालक संतोष कुमार मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ