विदिशा | मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के तहत जिले के 49 आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के आदेश पर 15 हजार से 1 लाख रुपए तक की राशि सीधे संबंधित अस्पतालों के खातों में ई-पेमेंट के माध्यम से भेजी गई।
जिले की नटेरन, लटेरी, कुरवाई, गंजबासौदा, सिरोंज, विदिशा, शमशाबाद और ग्यारसपुर तहसीलों के मरीजों को योजना का लाभ मिला। सबसे अधिक 1 लाख रुपए की सहायता हार्दिक रघुवंशी के इलाज के लिए स्वीकृत हुई, जबकि कई अन्य गंभीर मरीजों को 75-75 हजार रुपए दिए गए।
प्रशासन का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न होने देना है।
प्रशासन का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न होने देना है।




0 टिप्पणियाँ