अधूरा; 15 परिवार सड़क सुविधा से वंचित, प्रशासन पर सवालिया निशान
आनंदपुर/परवरिया: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं निर्माण योजना के तहत ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया जाता है, लेकिन परवरिया पंचायत के सतपाड़ा गांव में 12 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनी सीसी (CC) रोड की गुणवत्ता ने ग्रामीणों का विश्वास हिला दिया है। निर्माण कार्य पूरा हुए महज चार माह भी नहीं बीते हैं कि सड़क जगह-जगह से टूट-फूट गई है और उसमें दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण में व्यापक लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
घटिया सामग्री और बिना नाली के निर्माण से जगजाहिर हुई लापरवाही
ग्राम पंचायत कार्य आईडी 101288998 के अनुसार उक्त सड़क निर्माण 12 लाख 31 हजार रुपये लागत से मेन रोड से इस सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण सड़क की हालत कुछ ही महीनों में खस्ता हो गई है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण ही नहीं किया गया, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर उसे और अधिक क्षतिग्रस्त कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गांव के करीब 15 परिवारों को इस सुविधा से जानबूझकर वंचित छोड़ दिया गया है। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के 11, ओबीसी वर्ग के 2 छोड़कर एक 1 सामान्य वर्ग के परिवार को लाभ पहुंचाया गया है।
गांव निवासी महेश वंशकार ने दर्द भरे शब्दों में बताया, "हमारे जैसे परिवारों के घरों तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है और रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।"
'निर्माण सिर्फ चहेतों के घर तक ही कराया गया'
सतपाड़ा निवासी रमेश ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सीसी सड़क का निर्माण पप्पू रघुवंशी के घर तक तो करा दिया गया, लेकिन उसके आगे रहने वाले परिवारों को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। रमेश के मुताबिक, उनके घर सड़क से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिली और बारिश में उन्हें भी कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।
ग्रामीणों की सख्त मांग: तकनीकी जांच हो और दोषियों पर हो कार्रवाई
पूरे मामले को लेकर अब ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है कि: उक्त मामले में सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच करने की मांग उठाई है साथी ही उक्त घटिया निर्माण में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है




0 टिप्पणियाँ