₹1.04 लाख के कथित गबन का मामला कलेक्टर तक पहुंचा, प्राथमिक शाला भुगाईकला के शाला प्रभारी पर आरोप

लटेरी (विदिशा)। तहसील लटेरी के प्राथमिक शाला भुगाईकला में पदस्थ शाला प्रभारी कमोद सिंह के खिलाफ ₹1,04,224 की राशि के कथित अनियमित भुगतान और गबन की शिकायत की गई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदन के अनुसार, प्राथमिक शाला भुगाईकला के शाला प्रभारी कमोद सिंह द्वारा विद्यालय की ₹1,04,224 की राशि का कथित रूप से अनियमित भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह भुगतान नियमों के विपरीत किया गया, जिससे शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर को शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद जिला प्रशासन स्तर पर जांच कराई गई थी। अब शिकायतकर्ता ने संबंधित दस्तावेज, बिल और पूर्व आवेदन की प्रतियां संलग्न करते हुए मामले की पुनः निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर शाला प्रभारी कमोद सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ