लटेरी/आनंदपुर :- विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध उत्खनन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जावती में अवैध खनन में लगी एक भारी पोकलेन मशीन को जब्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मुखबिर से मिली सूचना पर नायब तहसीलदार भास्कर रघुवंशी ने दोपहर 2:15 बजें राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं तत्परता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम जावती में खसरा नंबर 938/1 स्थित निजी भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। उक्त भूमि मुन्नी बाई बेवा राजाराम कुशवाह एवं ओमप्रकाश पिता राजाराम निवासी जावती की बताई जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं, जिसके बाद राजस्व विभाग लगातार निगरानी कर रहा था।
मुखबिर से सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार भास्कर रघुवंशी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम एवं नायब तहसीलदार की गाड़ी को देखकर मशीन चालक पोकलेन मशीन बंद कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजस्व विभाग ने मौके पर पंचनामा तैयार कराते हुए मशीन को विधिवत जब्त करने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पटवारी के माध्यम से संबंधित खेत एवं मशीन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई गई। जप्त की गई मशीन का PIN नंबर PUNJD21ATM3033215 एवं इंजन नंबर 84956943 बताया गया है। खबर लिखे जानें के दौरान कार्रवाई पूरी होने के तक मशीन को आनंदपुर पुलिस के संरक्षण में सौंपने कागज़ी कार्रवाई की जा रहीं थीं
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार को चालक एवं खेत मालिक के मौके पर पहुंचने का लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ा। वहीं जप्ती की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पत्रकार भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग इस पूरे मामले में आगे क्या बड़ी कार्रवाई करते हैं और अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसते हैं या नहीं।




0 टिप्पणियाँ