बहलोट में रात की चौपाल: कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

विदिशा। जिले की जनपद पंचायत ग्यारसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बहलोट में शनिवार रात आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ जरूर लें और किसी भी समस्या के लिए प्रशासन से संपर्क करें।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी हेमंत यादव, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया, एसडीएम ग्यारसपुर शशि मिश्रा सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
चौपाल में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जानकारी के बता दें कि यह पहल मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई है, जिसके तहत सभी कलेक्टरों को गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने को कहा गया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ