आनंदपुर के प्रसिद्ध कवि एवं पेंटर कालूराम पेंटर का हुआ सम्मान
शुभम सोनी आनंदपुर विदिशा। कामरेड स्वर्गीय श्री माधो सिंह ठाकुर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का विदिशा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आनंदपुर के प्रसिद्ध कवि एवं पेंटर कालूराम पेंटर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें ‘साहित्य की बात’ द्वारिका प्रसाद सक्सेना कला सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप आकर्षक स्मृति चिह्न के साथ ₹5,100 की नगद राशि भेंट की गई।
सम्मान मिलने पर कालूराम पेंटर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने साहित्य और कला के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।उन्होंने सम्मान के लिए ‘साहित्य की बात’ की निर्णायक मंडल समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही विशेष रूप से आदरणीय दीदी मधु सक्सेना जी के प्रति स्नेह एवं आभार जताया। स्थानीय लोगों और साहित्य एवं कला से जुड़े लोगों ने कालूराम पेंटर को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




0 टिप्पणियाँ