लटेरी के मुजीब खान बने श्रमजीवी पत्रकार संघ विदिशा के कार्यकारी अध्यक्ष

भोपाल। प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित बैठक के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन विस्तार के तहत विदिशा जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भोपाल संभाग प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर की गईं।

घोषणा के अनुसार डॉ. शैलेन्द्र कटरिया को जिला अध्यक्ष, लटेरी के मुजीब खान को जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुधाकर राव (मोघे, कुरवाई) को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर, छानबीन समिति के प्रदेश संयोजक शरल भदौरिया एवं सह संयोजक दया प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम.जेड. खान, शान मियां, योगेंद्र सिंह तोमर, आकाश सोनी एवं केशर खान सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा जिले में संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ