भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का जिला स्तरीय समारोह संपन्न विदिशा, लटेरी और शमशाबाद इकाइयों के अध्यक्ष घोषित


शमशाबाद (विदिशा)।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक शमशाबाद स्थित ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले की सभी 11 तहसीलों से वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए।
बैठक में संगठन की विभिन्न इकाइयों की घोषणा की गई। विदिशा जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में आर.के. बासुदेव को नियुक्त किया गया।
 लटेरी इकाई के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं मुरारिया एक्सप्रेस के संपादक जगदीश बाबू योगी को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि शमशाबाद इकाई की कमान सतीश दुबे को सौंपी गई। शमशाबाद इकाई की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, रमेश साहू, सचिव कुलदीप शर्मा, महासचिव प्रकाश रायजादा, कोषाध्यक्ष के.पी. चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

सम्मेलन में लटेरी के आनंदपुर में पत्रकार मनीष शर्मा पर हुए हमले का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

 उपस्थित पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मनीष शर्मा पर दर्ज प्रकरण समाप्त करने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, महासचिव घनश्याम शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। आयोजन में सहयोग के लिए वरिष्ठ पत्रकार रुपेश आर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ