पैत्रिक मकान में चोरी, 25 हजार का सामान पार


आनंदपुर। ग्राम जावती निवासी एक व्यक्ति के पैत्रिक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 25 हजार रुपये का घरेलू सामान पार कर दिया। घटना की सूचना आनंदपुर पुलिस को दी गई है, जिसमें संदेह के आधार पर मोहल्ले के एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जावती का मूल निवासी, जो वर्तमान में इन्दौर के बाणगंगा क्षेत्र में रहकर नगर निगम के पानी के टैंकर पर चालक का कार्य करता है, करीब 15 दिन पहले अपनी माता सुमित्रा बाई को लेकर मकान में ताला लगाकर इन्दौर चला गया था। इसी दौरान दिनांक 05 अप्रैल 2026 को उसके भाई पवन साहू ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान गायब है।

पीड़ित जब वापस गाँव पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर में रखी गैस की टंकी व चूल्हा, पीतल का गगरा, तीन स्टील की टंकियां, प्लास्टिक की कुर्सी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी हो चुका था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।

पीड़ित ने मोहल्ले के माखन मीना पर संदेह व्यक्त करते हुए आनंदपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला धारा BNS 331(4) एवं 305(ए) के तहत दर्ज कर जांच की मांग की गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ