लटेरी। विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम टोकरा और शहर खेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया।
मामला मुरवास थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ