आनंदपुर। आनंदपुर के समाजसेवी भारत सिंह रघुवंशी INDIA AI SUMMIT 2026 में भाग लेने भोपाल से दिल्ली पहुंचे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम में आयोजित इस वैश्विक तकनीकी समागम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम में बिल गेट्स और सुंदर पिचाई सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने एआई तकनीक के उपयोग, सावधानियों और भविष्य पर विचार साझा किए।
दिल्ली प्रवास के दौरान रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान व संग्रहालय तथा प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संवैधानिक व्यवस्था, किसानों की योजनाओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन व कार्यकाल की जानकारी ली।
रघुवंशी ने युवाओं से राजधानी के राष्ट्रीय स्थलों का भ्रमण कर देश की एकता, संप्रभुता और संस्कृति को जानने का आह्वान किया।




0 टिप्पणियाँ