मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा टला, होमगार्ड जवान ने डूबती किशोरी की बचाई जान


 

लटेरीमकर संक्रांति के अवसर पर लटेरी क्षेत्र के मदागन नदी घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान एक किशोरी के डूबने की घटना सामने आई, लेकिन मौके पर तैनात होमगार्ड जवान की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति स्नान को लेकर मदागन घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे स्नान के दौरान अचानक बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। देखा गया कि पूजा अहिरवार (16) गहरे पानी में डूब रही थी। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्नान के दौरान उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह अनजाने में गहरे पानी में चली गई। रेस्क्यू के दौरान होमगार्ड जवान के घुटने में चोट आई, वहीं मोबाइल और पर्स भी पानी में भीग गए, लेकिन जवान ने लगभग 15 फीट गहरे पानी से किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ