बैरसिया सड़क हादसा: दिग्विजय सिंह करेंगे पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात, मुआवजे की मांग



सिरोंज विदिशा। बीते दिन बैरसिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सिरोंज से मकर संक्रांति पर नर्मदापुरम् जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक ही दलित परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि वे ग्राम मसूड़ी पहुंचकर पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे पीड़ित परिवार के लिए शासन से उचित और पर्याप्त मुआवजे की मांग करेंगे। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत अपूरणीय क्षति है और सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और मुआवजे को लेकर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ