विदिशा | आयुष विभाग, जिला विदिशा द्वारा गुदामार्ग जनित रोगों के उपचार के लिए गुरुवार 15 जनवरी को एक दिवसीय क्षारसूत्र निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर शासकीय आयुष विंग, पुराना जिला चिकित्सालय के पीछे नगरपालिका परिसर में
सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार अहिरवार ने बताया कि शिविर में अर्श (पाइल्स), फिशर और फिस्टुला (भगंदर) से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार किया जाएगा। उपचार आयुर्वेद की प्रभावी क्षारसूत्र पद्धति से किया जाएगा, जो बिना बड़े ऑपरेशन के सफल मानी जाती है।
शिविर में पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल से आए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। आयुष विभाग ने जिले के ऐसे सभी मरीजों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर निःशुल्क उपचार का लाभ लें।
आयुष विभाग का यह प्रयास आमजन को सुलभ और प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ