ओबीसी की ‘जन जागरूकता एवं संविधान बचाओ पदयात्रा’ का आनंदपुर में स्वागत


आनंदपुर।ओबीसी समाज द्वारा आयोजित “जन जागरूकता एवं संविधान बचाओ पदयात्रा” शिवपुरी से पैदल भोपाल की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है। यह पदयात्रा 8 जनवरी को शिवपुरी से प्रारंभ होकर 18 जनवरी को भोपाल में आयोजित सभा के साथ संपन्न होगी।

आज यह पदयात्रा सुबह 9:00 बजे आनंदपुर पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आनंदपुर के बृजेश कुशवाहा, पीतम चौरसिया एवं सुरेश सोनी के नेतृत्व में यात्रा में पैदल चल रहे लोगों को हार-माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी पदयात्रियों को स्वल्पाहार कराया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में जनजागरूकता फैलाई जा रही है और लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग किया जा रहा है।

पदयात्रा के दौरान किसानों के लिए MSP की गारंटी, शिक्षा व रोजगार में समान अवसर, आरक्षण की समानता सहित विभिन्न जनहितकारी मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। 18 जनवरी को भोपाल पहुंचकर पदयात्री एक विशाल सभा के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ