खेजड़ाहाली में बदहाल सड़क, भ्रष्ट निर्माण ने बढ़ाया हादसे का खतरा



ठेकेदार–अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप, जिम्मेदारों ने फोन तक नहीं उठाया

आनंदपुर/खेजड़ाहाली (म.प्र.)।*
ग्राम खेजड़ाहाली से मजराचक्क होकर काछीखेड़ा तक बनाए गए ग्रेवल रोड में खुलेआम धांधली और भ्रष्टाचार सामने आया है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं की गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी खंतियां खोद दी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर अवैध तरीके से मिट्टी, मोरम और पत्थर पास के ही खेत-खलिहानों से जेसीबी से निकालकर सड़क पर डाल दिए। इससे राजस्व को भी सीधी हानि हुई है।

बरसात में उखड़ी सड़क, टूटी पुलियाएँ

पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह से बह गई और धंस गई। ग्रामीण बताते हैं कि कुल चार पुलियों का निर्माण दिखाया गया, लेकिन कई जगह पर पुरानी पुलियों को ही लीपापोती करके नया बताकर दिखा दिया गया। अब कई पुलियाएँ क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

बोर्ड लगा लेकिन जानकारी गायब

गांव में स्वीकृति का बोर्ड तो लगाया गया है, लेकिन उसमें योजनागत जानकारी तक नहीं भरी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से ये सब किया गया है। अधिकारियों ने खुली लापरवाही बरती और निगरानी के नाम पर खानापूर्ति की।

गांव के निवासी खिलान सिंह अहिरवार का कहना है कि रोड पर मिट्टी डाली गई है, जिससे बरसात में कीचड़ और पानी भराव की समस्या बढ़ गई। पुलियों से पानी निकासी के लिए डाले गए पाइप भी ठेकेदार के लोगों ने निकाल लिए। शिकायत करने पर सिर्फ एक ट्रॉली गिट्टी डालकर काम चलाया गया, जिसके कारण अब उनके घरों में पानी भर जाता है।

वहीं शिव प्रकाश का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क के लिए पास से ही मिट्टी खोदकर डाली और पुलियों को एक दम नया बताकर भ्रष्टाचार किया।

मिलीभगत के बिना संभव नहीं!

ग्रामीणों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से हुआ है। RES की देखरेख में निगरानी की गई, लेकिन हकीकत में केवल खानापूर्ति कर दी गई।

Phone Call इस मामले में जब RES विभाग की संबंधित EE इंजीनियर _श्रीमती राजेश्वरी बघेल_से एवं RES के एसडीओ राहुल धाकड़ से फोन पर संपर्क करना चाह तो उन दोनों के ही द्वारा हमारा Call रिसीव नहीं  किया गया की।

दी शपथ न्यूज़ अपनी खबरों के माध्यम से पहले भी खेजड़ाहाली  से मजरा टांडाचक्क काछी खेड़ा की खबर में हुई  धांधली को उजागर कर चुका है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ