झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्यवाही आनंदपुर में तीन क्लीनिकों पर ताला

आनंदपुर। आनंदपुर में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार को तीन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील कर दिए। सिद्धि विनायक क्लीनिक, श्री कृष्णा क्लीनिक तथा एक अन्य क्लीनिक पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार एसडीएम नितिन जैन अपनी टीम के साथ आनंदपुर मंडी में हुए चक्का जाम की स्थिति को संभालने के बाद आनंदपुर पहुंचे। इसके उपरांत उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित हो रहे क्लिनिकों पर छापा मारा कार्यवाही की इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार सहित पुलिस टीम को बीएमओ का कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बीएमओ देर शाम लगभग 5 बजे तक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लटेरी तहसीलदार हेमंत अग्रवाल की निगरानी में क्लीनिकों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 एसडीम के आदेश पर, सीलिंग प्रक्रिया के पहले ही सभी क्लीनिकों पर एक-एक पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया था ताकि कोई संचालक फरार न हो सके।

संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम नितिन जैन, तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, बीएमओ तथा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना वैध योग्यता और अनुमति के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ