खबर का असर: आनन फानन में हरकत, में आयेें मंडी सचिव टीनशेड से हटवाया अवैध मक्का भंडारण


आनंदपुर। दी शपथ न्यूज़ में प पब्लिश खबर के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आ गया है। मंडी सचिव आननफानन के निर्देश पर आनंदपुर मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा टीनशेड के नीचे किया जा रहा अवैध अनाज भंडारण हटवाया गया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि अब मंडी में किसी भी टीनशेड के नीचे व्यापारियों का अनाज भंडारण नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि  मंडी की टीनशेड के नीचे किसानों की ट्रालियां लगाई जाएंगी, ताकि नीलामी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न न हो। लंबे समय से व्यापारियों द्वारा टीनशेड पर किए जा रहे कब्जे के कारण किसानों को अपनी उपज की नीलामी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को दी शपथ न्यूज़ ने मंडी मैं व्यापारियों के अवैध रूप से टीन शेड के कब्जे को लेकर खबर के माध्यम से जनहित में मुद्दा उठाया था इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशों के बावजूद मंडी में टीनशेड पर व्यापारियों के अवैध कब्जे को लेकर “मंडी में टीनशेड पर व्यापारियों का अवैध कब्जा” शीर्षक से दी शपथ न्यूज़ में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होते ही मंडी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मक्का भंडारण हटवाया।

किसानों ने मंडी सचिव की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नीलामी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि कोई व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ