विदिशा जिले में लाड़ली बहना योजना की किस्त में 752 हितग्राहियों का भुगतान रुका, आधार और बैंक त्रुटियाँ बनी वजह

लाड़ली बहना योजना की किस्त में 752 हितग्राहियों का भुगतान अटका
विभिन्न कारणों से खाते में नहीं पहुंची राशि, विभाग ने जारी की जानकारी

विदिशा। लाड़ली बहना योजना की नवंबर माह की जारी हुई किस्त में जिले की 752 हितग्राहियों के खातों में भुगतान विभिन्न तकनीकी कारणों से जमा नहीं हो सका। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि विभाग द्वारा असफल भुगतानों की विस्तृत जाँच की गई है।

जाँच में सामने आया कि 500 आवेदिकाओं के आधार नंबर NPCI Mapper से de-seed पाए गए हैं। इसके अलावा 28 आवेदिकाओं के बैंक खाते ब्लॉक, जबकि 201 हितग्राहियों के आधार नंबर IIN से मैप नहीं पाए गए।
इसी प्रकार 18 आवेदिकाओं के आधार उनके खातों से मैप नहीं मिले और 5 आवेदिकाओं के बैंक खाते बंद पाए गए।

विभाग ने बताया कि सभी 752 हितग्राहियों को अपने संबंधित परियोजना कार्यालय से विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक सुधार करवाना होगा।
साथ ही हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंक जाकर डीबीटी (Direct Benefit Transfer) को पुनः सक्रिय करवाएँ, ताकि आने वाले महीनों में भुगतान सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।

(जनसंपर्क, मध्यप्रदेश / विदिशा)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ