आनंदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किए गांधी और शास्त्री

आनंदपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

आनंदपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुर द्वारा सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन करेरिया, जनपद सदस्य राजकुमार श्रीवास्तव, मेहरबान रघुवंशी, गोवर्धन शर्मा, सूरज सिंह अहिरवार, रविन्द्र जादौन, अंकित श्रीवास्तव, विनोद धाकड़ और आबिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

नेताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। मौके पर सत्य, अहिंसा और सेवा भाव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने राजनीतिक जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ