विदिशा, 03 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करते हुए सिंगल क्लिक से सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की। इस अवसर पर विदिशा जिले के कृषकों को कुल 6 लाख 20 हजार 686 रुपए की राशि जारी की गई। इसके अतिरिक्त जनहानि मद में 76 लाख रुपए, मकान क्षति प्रकरणों में 1 करोड़ 27 लाख 35 हजार 47 रुपए तथा पशु हानि मद में 2 लाख 94 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विदिशा के एनआईसी व्हीसी कक्ष में उपस्थित कृषक श्री भरत सिंह राजपूत और श्री कुणाल झा से संवाद किया। इस अवसर पर ग्राम कृमची रुसली के कृषक श्री भरत सिंह राजपूत ने राहत राशि वितरण के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर उनकी हर संभव मदद कर रही है।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विधायक श्री मुकेश टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक श्री मुकेश टंडन ने दिया धन्यवाद
इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़े विधायक श्री मुकेश टंडन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसानों की विपत्ति की घड़ी में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राहत राशि वितरण के साथ-साथ हाल ही में प्रारंभ की गई भावांतर योजना किसानों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होगी। यह योजना प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया।




0 टिप्पणियाँ