MPWeather । मध्यप्रदेश में मानसून विदाई की तैयारी कर रहा है, लेकिन जाते-जाते बरसात का तेवर और तेज हो गया है। प्रदेश में नया मौसम तंत्र सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दो दिनों में कई संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, पांढुर्ना/पेंच, छिंदवाड़ा, पन्ना, अनूपपुर/अमरकंटक, उमरिया, डिंडोरी और कटनी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी/ओरछा, छतरपुर/खजुराहो, दमोह, रायसेन, सतना/चित्रकूट, मैहर, शहडोल और बालाघाट में बिजली गिरने और हल्की आंधी की संभावना जताई गई है।
क्यों हो रही है बारिश?
प्रदेश के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन बारिश का कारण है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 अक्टूबर तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। यह नया सिस्टम 10 अक्टूबर तक असर दिखा सकता है।
कब विदा होगा मानसून?
ग्वालियर, श्योपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और रतलाम से मानसून विदा ले चुका है। विभाग का अनुमान है कि 10 अक्टूबर तक मानसून पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा।
नोट: यह पूर्वानुमान 2 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक मान्य है।




0 टिप्पणियाँ