आनंदपुर। अशद जिलानी द्वारा सोशल मीडिया पर भारत माता के लिए असभ्य शब्दों का प्रयोग किए जाने तथा हिन्दू समाज की भावना को ठेस पहुँचाने के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
इस संबंध में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आनंदपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है, इसी क्रम में भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा विशेष डाक टिकट एवं 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अशद जिलानी ने फेसबुक पर भारत माता के लिए "डायन" तथा हिन्दू समाज के लिए "पिशाच" जैसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने माँग की कि अशद जिलानी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए तथा उन पर एफ.आई.आर. दर्ज कर दण्डात्मक कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की आपत्तिजनक और समाज में अशांति फैलाने वाली गतिविधि न कर सके।




0 टिप्पणियाँ