विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड लटेरी की बैठक संपन्न


मुकेश माहेश्वरी ने किया संगठनात्मक मार्गदर्शन

लटेरी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड लटेरी की बैठक गुरुवार को तपोवन भूमि स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री मुकेश माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया।

बैठक में विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राकेश सक्सेना, जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख बसंतीलाल कुशवाह, जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख बृजेश कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रखंड स्तर से प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह एवं रामवीर गौर, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख खिलन धाकड़, प्रखंड संयोजक उमेश शर्मा, सह संयोजक नरेश यादव और सचिन नायक, तथा प्रखंड सुरक्षा प्रमुख ऋतिक प्रजापति सहित विभिन्न खंडों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री अमित शर्मा ने किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ