पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज करेंगी छोला हनुमान मंदिर दौरा सुरक्षा घेरे में उमा भारती का एकदिवसीय दौरा कार्यक्रम


भोपाल, 30 अक्टूबर। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती आज गुरुवार को राजधानी भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगी। उनके यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3:30 बजे बी-6, श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास से कार द्वारा छोला हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी।

शाम 4 बजे वे छोला हनुमान मंदिर पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी, दर्शन एवं पूजन करेंगी। इसके पश्चात 4:30 बजे वे छोला हनुमान मंदिर से ग्राम बल्लाभगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहाँ शाम 5:15 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर श्री राजमोहन जी के निवास पर पहुंचेंगी।

कार्यक्रम के अनुसार, वे 6:30 बजे बल्लाभगढ़ से मकमपुरकला के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 7 बजे मकमपुरकला पहुँचकर श्रीराम–सीता एवं हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगी। इसके बाद रात 7:30 बजे वे मकमपुरकला से रवाना होकर 9:30 बजे अपने निवास श्यामला हिल्स, भोपाल लौटेंगी।

साध्वी उमा भारती “Z+” सुरक्षा श्रेणी में हैं और उनका ब्लड ग्रुप “AB पॉज़िटिव” है। सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ निजी सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ