इंदौर में तीन मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंदौर। शहर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात करीब 9:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। घटना के समय बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से इमारत में दरारें पड़ गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत में चार परिवार रहते थे। हादसे के समय अधिकांश लोग बाहर थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ