आनंदपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना आनंदपुर पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन” मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। फरियादी से शादी के नाम पर ₹1,19,000 ठगकर फरार हुई मुख्य आरोपिया पूजा शर्मा उर्फ पूजा दास उर्फ कादम्मनी दास (असल नाम – दुर्गीमनी मरांडी) को पुलिस ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि दिनांक 17 जुलाई 2025 को दर्ज प्रकरण में फरियादी को फर्जी नाम से शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की राशि बरामद की जा चुकी है, जबकि मुख्य आरोपिया फरार चल रही थी।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में गठित टीम ने टेक्निकल साक्ष्यों और सतर्कता से काम करते हुए 19 सितंबर 2025 को भुवनेश्वर में दबिश दी और आरोपिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी आनंदपुर उपनिरीक्षक अनुज प्रताप सिंह, साइबर सेल उपनिरीक्षक गौरव रघुवंशी, सउनि. जगदीश सिंह भिलाला, प्रआर. धर्मेन्द्र शर्मा, प्रआर. दयाराम, आर. सोनू मीना, आर. विजय शर्मा तथा म.आर. ललिता चौहान शामिल रहे। टीम के सभी सदस्यों की भूमिका को सराहनीय बताया गया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चित “लुटेरी दुल्हन” मामले का पर्दाफाश हो गया है और पुलिस ने फरियादी को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।




0 टिप्पणियाँ