मंत्री विजयवर्गीय का राहुल पर बयान जवान बहन को चौराहे पर किस करते हैं नेता प्रतिपक्ष

शाजापुर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को शाजापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “हमारे नेता प्रतिपक्ष अपनी जवान बहन को चौराहे पर चुंबन करते हैं। आपमें से कौन है, जिसने अपनी जवान बहन-बेटी को शारीरिक रूप से चुंबन किया हो? यह संस्कारों का अभाव है, ये तो विदेशी संस्कृति के संस्कार हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के आधार पर ही मजबूत होगा।

विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार पराजित हुई है। “मोदी जी के आने के बाद राहुल गांधी 27 बार चुनाव हारे हैं। देश की जनता उनकी नीतियों के साथ नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के साथ है। राहुल गांधी हताशा में बेबुनियाद आरोप लगाकर देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। ताजा टिप्पणी ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ