विदिशा, 07 सितंबर 2025: कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विकास खंडवार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से विकास खंडों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की क्रॉस मॉनिटरिंग करें।कलेक्टर के निर्देशों के पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राम रहित कुमार ने चिकित्सकों को विशेष निगरानी के लिए दायित्व सौंपे।
इसी कड़ी में शनिवार को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने लटेरी ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनसीडी, टीबी मुक्त भारत, टीकाकरण, एएनसी रजिस्ट्रेशन और ओडीके में आईपीएचएस के तहत संस्थानों की प्रविष्टियों की समीक्षा की। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य संस्था परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।




0 टिप्पणियाँ