आनंदपुर में धूमधाम से निकला गणेश विसर्जन जुलूस

आनंदपुर। अनंत चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। नगर में गणेश जी की आकर्षक झांकी सजाई गई और ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुनों के बीच पैदल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे और युवा गुलाल उड़ाते हुए, नाचते-गाते भगवान गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जुलूस का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया।
विशाल राव ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान गणेश जी को विसर्जन के लिए उनकी झांकी की टीम धूमधाम से जुलूस निकालती है। उन्होंने कहा, “यह परंपरा वर्षों से चल रही है और पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है।”

आकाश कुशवाहा ने भावुक होकर कहा, “आज गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए ले जा रहे हैं लेकिन मन नहीं मान रहा। कब 12 दिन निकल गए, पता ही नहीं चला। अब बप्पा के बिना कैसा लगेगा!”
श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” का उद्घोष करते हुए गणेश प्रतिमा को विदाई दी। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ